टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी है टीम; ये खिलाड़ी बना उपकप्तान

टीम इंडिया को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। अगले ही दिन यानी 20 जुलाई (सोमवार) को आगामी 2026 दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम की घोषणा कर दी गई. भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को वेस्ट जोन की कप्तानी सौंपी गई. जबकि बाएं हाथ के ऑलराउंडर शम्स मुलानी को उपकप्तान बनाया गया.

जोनल सेलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद टीम की घोषणा की गई. टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर वेस्ट जोन की कमान संभालते नजर आए थे. शार्दुल की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल तक पहुंच गई थी. शार्दुल इस बार भी टीम में हैं.

गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गायकवाड़ की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है. टीम में 6 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर भी चुना गया है.

सितारों से सजी टीम

टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. 15 सदस्यीय टीम में पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान और उर्विल पटेल को मौका मिला है. उर्विल के अलावा हार्विक देसाई को भी विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है.

गेंदबाजी विभाग में उप-कप्तान शम्स मुलानी, तनुश कोटियन और सिद्धार्थ देसाई स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। तेज गेंदबाज के तौर पर शार्दुल ठाकुर और तुषारदेश पांडे जैसे सितारे शामिल हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी भी टीम का हिस्सा हैं.

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए पश्चिम क्षेत्र की टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे।

रिजर्व खिलाड़ी- जय गोहिल, आर्या देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जयसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर।

यह भी पढ़ें: हार, हार, हार…शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने बजाई बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड

Aman Raj

Aman Raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *