कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को क्रिकेटर अभिषेक पोरेल और एक अन्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया। यह आदेश एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज एक आपराधिक मामले के संबंध में दिया गया था, जिसमें उस पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर अपराधों का आरोप लगाया गया था. इससे पहले जून में एक महिला ने बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट और आपराधिक धमकी भी दी।
पोरेल, जो पहले भारत ए टीम के साथ यूके और ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं, ने सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। यह शिकायत महिला और उसकी मां ने मंगलवार को हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है.
शमी और सिराज के सपोर्ट में आए दिग्गज, गौतम गंभीर और मैनेजमेंट को सुनाई खरी-खोटी; जानिए क्या कहा गया
शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह और पोरेल पिछले तीन साल से रिश्ते में थे और पिछले साल उनके बीच मतभेद हो गए, जिसके बाद क्रिकेटर ने कथित तौर पर उससे “दूरियां” बनानी शुरू कर दीं। उसने यह भी आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है.
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उन पर मारपीट और आपराधिक धमकी देने का भी आरोप लगाया. एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”हमें शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है।”
फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद पोरेल ने इन आरोपों को झूठा बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है. मीडिया में पोरेल के हवाले से कहा गया, “मैं अभी अच्छा खेल रहा हूं, इसलिए तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं।”
23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि शुरुआती पुलिस जांच पूरी होने के बाद वह विस्तार से जवाब देंगे. उन्होंने कहा, “जब पुलिस जांच करेगी तो मैं इस बारे में बात करूंगा. मैंने अभी तक पुलिस से बात नहीं की है.”
बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पोरेल 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे। उन्होंने 2021-22 सीज़न में बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और अब तक 32 प्रथम श्रेणी और 23 लिस्ट-ए मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें:
राजस्थान रॉयल्स विवाद में कोर्ट का आदेश, राज कुंद्रा को देने होंगे 50 करोड़ रुपये
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैचों में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान






Leave a Reply