शमी और सिराज के सपोर्ट में आए दिग्गज, गौतम गंभीर और मैनेजमेंट को सुनाई खरी-खोटी; जानिए क्या कहा गया

ब्रिटेन दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम 10 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सकी. यह एकमात्र जीत पहले वनडे मैच में मिली थी. जब तीसरे वनडे मैच की बारी आई तो भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में वनडे का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया. 388 के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 360 रन ही बना सकी. इस खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गज क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सीधे तौर पर टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों पर निशाना साधा है.

संजय मांजरेकर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बेदम हो जाता है. इसलिए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर गेंदबाजों को बाहर कर टीम इंडिया की गेंदबाजी की पोल खोल दी गई है.

उन्होंने कहा, “2027 विश्व कप के लिए टीम बनाने का मतलब यह नहीं है कि आप मैच विजेताओं को नजरअंदाज करते रहें। बुमराह के बिना इस गेंदबाजी आक्रमण में ताकत की कमी है। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर गेंदबाजों को नजरअंदाज करने से भारतीय गेंदबाजी की कमियां उजागर हो गई हैं।”

संजय मांजरेकर शमी-सिराज के समर्थन में आए और कहा कि सिराज ने अंग्रेजी पिचों पर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बर्बाद कर दिया है. वहीं मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर ने मैनेजमेंट पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जब बैकअप गेंदबाजों की पिटाई हो रही हो तो युवा गेंदबाजों को मौका देने के नाम पर सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करना समझदारी नहीं है.

एक तरफ मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है। मोहम्मद सिराज आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में खेलते नजर आए थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद वह भी टीम इंडिया के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते नजर नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स विवाद में कोर्ट का आदेश, राज कुंद्रा को देने होंगे 50 करोड़ रुपये

ब्रिटेन दौरे पर 10 मैचों में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *