गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज जिम्बाब्वे सीरीज से करेंगे इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करते हैं खतरनाक गेंदबाजी

भारतीय टीम के सामने अगली चुनौती जिम्बाब्वे से है. दोनों टीमों के बीच 23 जुलाई से 26 जुलाई तक तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने करीब दो हफ्ते पहले इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था. जिम्बाब्वे दौरे के लिए कई युवाओं को मौका मिला है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ 3 पारियों में फ्लॉप रहे, लेकिन उन्हें जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भी टीम में जगह मिल गई है.

ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और हर्ष दुबे टीम में बने हुए हैं और रिंकू सिंह की वापसी हुई है. चयनकर्ताओं ने एक बार फिर प्रिंस यादव पर भरोसा दिखाया है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को पहली बार टीम में चुना गया है.

जीटी का दमदार गेंदबाज करेगा डेब्यू

अशोक शर्मा का चयन पहली बार टीम इंडिया में हुआ है और इसी साल उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने पहले सीज़न में 6 मैच खेले और 6 विकेट लिए। लेकिन घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला।

अशोक शर्मा अपनी तेज गति के लिए जाने जाते हैं और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. वह लगातार 145-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं.

डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन किया

अशोक शर्मा भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। राजस्थान टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन में भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 13 विकेट लिए थे.

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह

यह भी पढ़ें:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जिन खेलों में भारत सर्वश्रेष्ठ, वे सभी हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में अब सिर्फ 10 खेल बचे हैं

‘एकतरफा नहीं होगी लड़ाई’, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की भारत को चुनौती; जानिए क्या कहा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *