संसद भवन मार्च के दौरान लाठीचार्ज का मामला पूरे देश में गूंज रहा है. तमाम विपक्षी दलों के नेता केंद्र सरकार को घेर रहे हैं. इस पर बीज जन सूरज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार (जुलाई 21, 2026) को प्रशांत किशोर पटना के वार्ड नंबर 22 के एक मोहल्ले में बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बड़ा बयान दिया.
‘यह लोकतंत्र है, किसी का एकाधिकार नहीं’
प्रशांत किशोर ने कहा, “कल आपने देखा कि जिस तरह से देश के बच्चों को, आपके बच्चों को, हमारे भाइयों को सरकार ने मारा-पीटा और प्रताड़ित किया है, बांकीपुर की जनता यहां वोट के जरिए उनको जवाब देगी. बीजेपी को बता देंगे कि ये लोकतंत्र है, यहां किसी का एकाधिकार नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा, “अगर छात्रों के साथ, युवाओं के साथ अन्याय होगा, पेपर लीक होते रहेंगे और लोग बेरोजगार रहेंगे, तो मोदी जी को कल संसद भवन के पिछले गेट से निकलना होगा… जब प्रधानमंत्री को पिछले गेट से निकलना होगा, तो बिहार में जो छोटे-मोटे नेता जन सुराज के लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सावधान हो जाना चाहिए. 30 जुलाई को कोई नहीं बचा सकता. जनता ने फैसला कर लिया है. बीजेपी यहां बुरी तरह हारने जा रही है.”
यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर जेडीयू विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, ‘छात्रों…’
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर क्या बोले पीके?
वहीं, जन सुराज कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों ने सवाल उठाये. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ये (बीजेपी) चाहे कितने भी लोगों को डराएं, गिरफ्तार करें, धमकाएं, पैसे देकर खरीदने की कोशिश करें, इस बार ये चाल चलने वाली नहीं है. नवंबर 2025 में बिहार की जनता ने जो गलती की, वह इस बार बांकीपुर में नहीं दोहरायी जायेगी.
प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर के प्रबुद्ध लोगों ने तय कर लिया है कि वे हर हाल में 30 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ वोट करेंगे. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता तीन कारणों से बीजेपी को हराने जा रही है.
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने तय किया अपने बेटे का राजनीतिक भविष्य, ‘जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे ही…’






Leave a Reply