‘छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाली निकम्मी सरकार को बर्खास्त किया जाए’, बच्चों पर हो रहे अत्याचार पर भड़के पप्पू यादव

दिल्ली प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी काफी नाराज दिख रहे हैं. उनका कहना है कि अब सिर्फ शिक्षा मंत्री को ही नहीं बल्कि पूरी मोदी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट लिखा

इससे पहले पप्पू यादव ने एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “जंतर-मंतर पर आंदोलनरत युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज सरकार की बड़ी बेशर्मी है. सवाल उन नेताओं और सांसदों पर भी है जिन्होंने उन्हें समर्थन देने का वादा किया था. वे सब मुंह मोड़कर कहां गायब हो गए? कहां वादा था कि आगे बढ़ेंगे और लाठियां खाएंगे. गधे के सिर से सींग की तरह कहां गायब हो गए हैं.”

यह भी पढ़ें: CJP विरोध: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, ‘हदें पार हुईं तो…’

मोतिहारी में युवाओं का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित संसद चलो मार्च के तहत हजारों छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च किया था. उधर, महात्मा गांधी की जन्मस्थली मोतिहारी में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. ऐतिहासिक गांधी चौक से सैकड़ों युवाओं ने पैदल मार्च निकाला, जो नगर थाना, चरखा पार्क चौक समेत शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की.

प्रदर्शनकारी युवाओं का आरोप है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया. लाठीचार्ज किया गया और कई लोगों को हिरासत में लिया गया. इसके विरोध में मोतिहारी में प्रदर्शन का आयोजन किया गया है.

समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सड़क से लेकर तहसील तक पार्टी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन चल रहा है. सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में एकजुट होकर मोदी सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई.

यह भी पढ़ें: बिहार मानसून सत्र: ‘2 कमरों में पढ़ रहे हैं 565 बच्चे, क्या है प्राथमिकता?’, बीजेपी ने अपनी ही सरकार को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *