राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, ‘देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए’

प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार (जुलाई 22, 2026) को कहा कि उनके (राहुल गांधी) खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। विपक्ष का नेता होने का मतलब सारे कानून अपने हाथ में लेना नहीं है.

गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी ने संवैधानिक पद पर रहकर संविधान की मर्यादा का उल्लंघन किया है… वह दूसरे देशों की नकल करके यहां अशांति फैलाना चाहते हैं… अगर प्रधानमंत्री आवास के पास कोई घटना हुई है… तो मैं कहता हूं कि जिस तरह की घटना हुई है, उसके लिए उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब यह नहीं है कि आप पीएम आवास में घुसने की कोशिश करें. अगर वहां कोई हादसा हो जाता तो आज पूरी दुनिया लोकतंत्र पर हंस रही होती.

यह भी पढ़ें- CJP के विरोध के बाद राहुल गांधी के विरोध पर जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया, ‘एनडीए सरकार…’

कन्हैया कुमार बोले- मोदी सरकार कर रही अन्याय

वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. बुधवार को अपने फेसबुक पेज पर अपने एक पोस्ट में कन्हैया कुमार ने लिखा है, “मोदी सरकार देश के छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय कर रही है, उनका भविष्य छीन रही है और जब वे न्याय मांगते हैं तो लाठी और आंसू गैस के गोले दे रही है. दिल्ली में हुई बर्बरता के खिलाफ अब पूरा देश जंतर-मंतर बन गया है. हमें लाठी नहीं नौकरी चाहिए, हमें शब्द नहीं जवाबदेही चाहिए.”

राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार के निर्देश पर दिल्ली पुलिस क्रूरता और बेशर्मी की सारी हदें पार कर रही है…आज प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों और नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने जिस तरह का व्यवहार किया है, वह शर्मनाक है और यह दर्शाता है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है.”

यह भी पढ़ें- बिहार समाचार: बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षकों के प्रमोशन का मामला, बीजेपी एमएलसी ने उठाया ये सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *