अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बदल गया है. अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अचानक अफगानिस्तान की कप्तानी छोड़ दी है. वह वनडे और टेस्ट प्रारूप में अफगानिस्तान के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की, लेकिन बुधवार को उन्होंने अचानक कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रहमत शाह को वनडे और टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को वनडे और टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
31 साल के हशमतुल्लाह शाहिदी 2022 की शुरुआत में वनडे टीम के कप्तान बने और 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के कप्तान रहे. वह अफगानिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान भी थे। शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 2023 विश्व कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड को हराया।
शाहिदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज, पूरे सम्मान और सहमति के साथ, मैं व्यक्तिगत कारणों से अपनी टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे रहा हूं। एक कप्तान की जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मुझे गर्व है कि मैं इसे पूरी ईमानदारी, एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ निभा सका।”
उन्होंने आगे कहा, “अल्लाह की कृपा से, अधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों के प्रयासों से, हमने कई जीत दर्ज की हैं, महत्वपूर्ण मैच जीते हैं, बड़ी टीमों को हराया है और टीम का गौरव बढ़ाया है। यह सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं है, यह टीम वर्क के जरिए हासिल की गई उपलब्धि है।”
कौन हैं रहमत शाह, जिन्हें मिली अफगानिस्तान टीम की कमान?
33 साल के रहमत शाह एक अनुभवी बल्लेबाज हैं, जो 15 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है। रहमत शाह ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 128 वनडे मैच और 12 टेस्ट मैच खेले हैं. वनडे में उनके नाम 4122 रन हैं.
ये भी पढ़ें-
आईपीएल 2027 की नीलामी में मालामाल हो सकते हैं इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी, एक बिक सकता है सबसे महंगा






Leave a Reply