बिहार विधानसभा से क्यों गायब हैं तेजस्वी यादव? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल तो राजद ने दी ये सफाई

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र अब अपने अंतिम चरण में है. इस बीच गुरुवार को भी जब सत्ता पक्ष ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सदन से अनुपस्थिति पर सवाल उठाए तो राजद खेमे में खलबली मच गई. राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने दावा किया है कि तेजस्वी यादव इन दिनों अपने पिता लालू प्रसाद यादव की सेवा में हैं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है.

हालांकि, बिहार के सियासी माहौल में इस बात की चर्चा है कि तेजस्वी यादव एक महीने के लिए विदेश दौरे पर हैं. लेकिन असल में इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है. विधानसभा में उनकी अनुपस्थिति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान होते ही गिरिराज सिंह ने बोला जोरदार हमला, कांग्रेस, सपा और AAP पर साधा निशाना

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने उठाए सवाल

पूर्व डिप्टी सीएम कृषि मंत्री विजय सिन्हा (बीजेपी) ने सवाल पूछा कि इतने दिनों से नेता प्रतिपक्ष कहां हैं? आप अभी तक मानसून सत्र में क्यों नहीं आए? वहीं कल सत्र का आखिरी दिन है. सदन जानना चाहता है कि आखिर किस कारण से नेता प्रतिपक्ष कहां हैं? क्या आप अस्वस्थ हैं? क्या आप पारिवारिक कारणों से बाहर हैं? मुझे बताओ, यह एक गंभीर विषय है. सत्तापक्ष सुशासन तभी स्थापित कर सकता है जब विपक्ष सजग रहेगा, यहां तो विपक्ष के नेता ही गायब हैं.

राजद विधायक ने दिल्ली में होने का किया दावा

सवालों के जवाब में राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा, ”तेजस्वी दिल्ली में हैं और लालू जी अस्वस्थ हैं और उनकी सेवा कर रहे हैं.” उन्होंने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि निशांत मेरे छोटे भाई जैसे हैं. पहले दिन जब उसे ठंड लग रही थी तो मैंने एसी बंद कर दिया था. यह हमारी संस्कृति है. लेकिन जब तेजस्वी सरकार को घेरते हैं तो सत्ता पक्ष चिढ़ जाता है.

इस पर विजय सिन्हा ने जवाब दिया कि निशांत एमएलसी हैं और विधान परिषद में मौजूद हैं. इसके बाद उन्होंने तेजस्वी के बारे में स्पष्ट जवाब मांगा. फिलहाल तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर सत्ता पक्ष से लेकर राजनीति में भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वह कहां हैं? सूत्रों के मुताबिक वह विदेश दौरे पर हैं जबकि राजद का कहना है कि वह लालू प्रसाद यादव की बीमारी के कारण दिल्ली में हैं.

यह भी पढ़ें: फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, ‘अब तक शिक्षा मंत्री…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *