IND vs ZIM हाइलाइट्स: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराया, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत

भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 हाइलाइट्स: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रनों से हरा दिया है. साल 2026 में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। हरारे के मैदान पर खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे के सामने 220 रन का लक्ष्य था, लेकिन जवाब में वह 129 रन ही बना सकी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले यश ठाकुर ने 2 विकेट लिए, जबकि बल्लेबाजी में इशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए.

भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके. लेकिन इशान किशन के 81 रन और तिलक वर्मा के नाबाद 60 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. अभिषेक भले ही बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर सके, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट झटके. अभिषेक दूसरे टी20 में भी भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे.

2026 में तीसरी सबसे बड़ी जीत

साल 2026 में टीम इंडिया की टी20 में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है. रनों के लिहाज से भारत की 2026 में सबसे बड़ी जीत 96 रनों की है, जो इसी साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी. भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत विश्व कप में ही नामीबिया के खिलाफ मिली, जब उसने 93 रनों से जीत हासिल की. अब जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर टीम इंडिया ने इस साल टी20 में अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है.

यश ठाकुर डेब्यू में चमके

यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. प्रिंस यादव इस मैच में सिर्फ 1.2 ओवर ही गेंदबाजी कर सके, चोट के कारण उन्होंने मैदान छोड़ दिया. उन्होंने महज 8 गेंदों में 2 विकेट लिए. अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा शिवम दुबे, रवि बिश्नोई और तिलक वर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

5 चौके और 2 छक्के, स्ट्राइक रेट 208 का; तिलक वर्मा ने तूफानी अर्धशतक लगाया

दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहनी काली पट्टी? वजह आपको रुला देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *