चीन के दक्षिणी हिस्से पर चक्रवात ‘नूल’ का खतरा तेजी से बढ़ गया है। चक्रवात के गुआंगडोंग प्रांत के तट से टकराने की आशंका के बीच राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जो चीन की चक्रवात चेतावनी प्रणाली में उच्चतम स्तर की चेतावनी है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कई आपातकालीन कदम उठाए हैं, जबकि हांगकांग में सैकड़ों उड़ानें और हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
चक्रवात ‘नाउल’ गुआंग्डोंग तट से टकराएगा
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार देर रात जारी अपने बुलेटिन में कहा कि इस साल का 12वां चक्रवात ‘नाउल’ दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के तट से टकराने की ओर बढ़ रहा है. केंद्र के मुताबिक, शनिवार देर रात चक्रवात का केंद्र गुआंग्डोंग के हुइझोउ शहर के हुइदोंग काउंटी से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में समुद्र के ऊपर स्थित था.
फोर्स-14 तक पहुंचेंगी हवाएं, और ताकतवर होगा तूफान
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के केंद्र के पास हवाओं की अधिकतम तीव्रता फोर्स-14 तक पहुंच गई है. अनुमान है कि चक्रवात करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और इस दौरान इसकी ताकत और भी बढ़ सकती है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, गुआंग्डोंग तट से टकराने के बाद चक्रवात उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: CAA से लेकर किसान आंदोलन तक…मोदी सरकार के 12 साल में पहला इस्तीफा, भारी हंगामे के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
बाढ़ और चक्रवात के लिए आपातकालीन तैयारी बढ़ा दी गई
चक्रवात के खतरे को देखते हुए चीन के राष्ट्रीय बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने गुआंग्डोंग प्रांत में बाढ़ और चक्रवात से निपटने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया को स्तर तीन तक बढ़ा दिया है। वहीं, जियांग्शी और हुनान प्रांतों में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए चौथे स्तर की आपातकालीन प्रतिक्रिया लागू की गई है।
हांगकांग में भी अलर्ट, उड़ानें और ट्रेन सेवाएं प्रभावित
चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए हांगकांग मौसम विभाग ने शनिवार को आपातकालीन उपाय भी लागू किए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 410 से अधिक उड़ानें और 150 हाई-स्पीड रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा गृह विभाग ने लोगों को संभावित आपदा से बचाने के लिए 28 अस्थायी आश्रय स्थल भी खोले हैं. चीन और हांगकांग प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है. संभावित आपदा से निपटने के लिए राहत एवं बचाव एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
(इनपुट भाषा)






Leave a Reply