हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने भी अर्धशतक लगाया है. इस बार वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा अर्धशतक है. वैभव ने अपनी फिफ्टी में 14 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन तीसरे टी20 में उन्होंने काफी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की. वैभव ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. वैभव ने पिच और परिस्थितियों के मुताबिक बल्लेबाजी की. इससे पहले दूसरे टी20 में वैभव ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.
वैभव सूर्यवंशी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वह अब पुरुष टी20 इंटरनेशनल में 16 साल की कम उम्र में दो अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। नेपाल के कुशल मल्ला ने भी 16 साल से कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया था. अब वैभव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.
🚨 वैभव सूर्यवंशी का इतिहास 🚨
– वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में दो बार 50+ स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। pic.twitter.com/AtkExmDAey
– तनुज (@ImTanujSingh) 26 जुलाई, 2026
31 गेंद फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी द्वारा।
– वैभव का 3 मैचों में दूसरा अर्धशतक! pic.twitter.com/G76ZJkH9md
– मुफद्दल वोहरा (@mufaddal_vohra) 26 जुलाई, 2026
तीसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा
तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन- ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामौरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
ये भी पढ़ें-
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव.






Leave a Reply