भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. दूसरे टी20 में श्रेयस अय्यर एंड टीम ने 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की, इस मैच में अभिषेक शर्मा एक बार फिर बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. पिछली 3 पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं. पिछली 10 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है. पिछले मैच में बेशक वह बल्ले से कमाल नहीं कर सके, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने इतिहास रच दिया.
रिचर्ड नगार्वा के रूप में अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे की पारी का आखिरी विकेट लिया, जिसके साथ ही भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की. इससे पहले अभिषेक ने ब्रैड इवांस और न्यामाहुरी को अपना शिकार बनाया था. उन्होंने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए.
ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर
अभिषेक शर्मा ने गेंद से नया इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 विकेट लेने वाले पहले ओपनर बन गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में यह रिकॉर्ड वीनू मांकड़ के नाम है, जिन्होंने 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट लिए थे।
ये भी पढ़ें- You+Me…गौतम गंभीर ने पत्नी के लिए किया खास पोस्ट!
वनडे में यह रिकॉर्ड रवि शास्त्री के नाम है, जिन्होंने 1991 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में ओपनिंग की थी और उस मैच में 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे. अब अभिषेक टी20 में सबसे बेहतरीन स्पैल फेंकने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं.
अभिषेक बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से लेकर अब तक (जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 तक) अभिषेक शर्मा ने 9 पारियों में सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है. ये इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में आया. वे 4 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-2 खिलाड़ी के लिए ये आंकड़े अच्छे नहीं हैं.
यह भी पढ़ें- ICC रैंकिंग में भारत फिर बना नंबर 1, 15 दिन में खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत






Leave a Reply