AK-47 की गोली से उठा राजनीति का धुआं, तारिक अनवर बोले- ‘गृह मंत्री…’

बिहार के सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा एके-47 से फायरिंग के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि पुलिस इतनी बेलगाम कैसे हो गयी? यह संभव नहीं है कि हमारे गृह मंत्री को यह जानकारी न हो.

तारिक अनवर ने बताया कि सीवान एसपी ने कहा है कि कार्रवाई हो गयी है. इस पर उन्होंने कहा, ‘ठीक है, घटना हो गई है…अब आप कार्रवाई करते रहिए…लेकिन उसकी गोली चलाने की हिम्मत कैसे हुई?’

सरकार को माफी मांगनी चाहिए: तारिक अनवर

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा, “यह कांग्रेस पार्टी का रुख है और राहुल गांधी ने कई बार इस बात को दोहराया है कि प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को माफी मांगनी चाहिए. जिस तरह से छात्रों के साथ व्यवहार किया गया है वह बहुत अशोभनीय है. लोगों में बहुत गुस्सा है… यह बहुत दुखद है कि डबल इंजन सरकार छात्रों को दबाने में लगी हुई है…”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर छात्रों का गुस्सा कम करना है तो बताना होगा कि सरकार को उस गलती का एहसास हो गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, ‘भरोसा…’

राजेश राम ने बीजेपी पर बोला हमला

वहीं, बिहार कांग्रेस प्रभारी राजेश राम ने भी एके-47 से फायरिंग को लेकर सरकार पर हमला बोला है. राजेश राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवा विरोधी बताया है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी का पूरा सिस्टम छात्रों की जान लेने पर तुला हुआ है.

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, ”खबर बिहार से है, जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सरकार ने छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलवाईं. सवाल ये है कि – मोदी सरकार के उस वादे का क्या हुआ, जिसमें कहा गया था कि किसी भी छात्र पर कोई केस दर्ज नहीं होगा और दर्ज केस भी वापस लिए जाएंगे? यानी पैटर्न वही है- दिल्ली में पैलेट गन और बिहार में AK-47… नरेंद्र मोदी एक बार फिर छात्रों को धोखा दे रहे हैं, अपने वादे से मुकर रहे हैं, वहीं छात्रों पर आरोप लगा रहे हैं क्रूरता के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें- सीजेपी सरकार से डील फेल! भड़के राजद-कांग्रेस, ‘जेपी नड्डा जी…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *