छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 पर एफआईआर, 2500 अज्ञात; 56 गिरफ्तार

25 जुलाई को छपरा में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और कानून-व्यवस्था संबंधी घटनाओं के बाद सारण पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने अब तक चार एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें 186 लोगों को नामज़द किया गया है और करीब 2500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान कुल 196 लोगों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ की गई और सत्यापन किया गया.

उपलब्ध वीडियो फुटेज, डिजिटल एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 56 लोगों की संलिप्तता पायी गयी और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, 140 लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया. सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महज संदेह, अफवाह, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट या किसी मौखिक आरोप के आधार पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी.

‘अगर CJP बिहार आती है तो…’, जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

मामले पर पुलिस का कहना है कि हर मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उपलब्ध वीडियो फुटेज, डिजिटल साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य और अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है. जांच पूरी तरह साक्ष्य आधारित है और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

पुलिस ने यह भी कहा है कि जिन लोगों के हिंसक, उपद्रवी या अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने के पर्याप्त सबूत मिलेंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन व्यक्तियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं है, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सारण पुलिस ने छात्रों से की ये अपील

सारण पुलिस ने शांतिपूर्ण और कानून का पालन करने वाले छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम में न पड़ें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है.

कानूनी प्रक्रियाओं का पूरा पालन किया जाएगा- पुलिस

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और साक्ष्य आधारित जांच की जा रही है और भविष्य में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

CJP के विरोध के बाद 100 से अधिक छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा बोलीं- ‘उन्हें छोड़ दो वरना…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *