CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज्ञानेश्वरी यादव रजत पदक: ज्ञानेश्वरी यादव ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 5वां पदक जीतने में मदद की। 53 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में ज्ञानेश्वरी ने दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता। उन्होंने 199 किलोग्राम वजन उठाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी यादव ने कुल 199 किग्रा (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। नाइजीरिया की ओनोम ओमोलोला डिडीह ने कुल 206 किग्रा (93 किग्रा स्नैच + 113 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की रेबेका ग्राउलक्स 178 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहीं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने ज्ञानेश्वरी यादव को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई। यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनकी यह सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करे। उनके आगे के सफर में और अधिक सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

जीत के बाद ज्ञानेश्वरी यादव ने क्या कहा?

जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए ज्ञानेश्वरी यादव ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. यह मेरा पहला राष्ट्रमंडल खेल है. मेरा पहला मकसद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था और मैंने वही किया. मैंने भारत के लिए स्वर्ण लाने की कोशिश की थी, लेकिन प्रतियोगिता बहुत कठिन थी. मैंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और रजत पदक जीता, जिससे मैं बहुत खुश हूं.”

आगे की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा, “तैयारी बहुत अच्छी थी. हम इसके लिए बर्मिंघम में एक महीने से ट्रेनिंग कर रहे थे. वहां से तैयारी बहुत अच्छी थी और आज नतीजा यहां आ गया.”

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के गोल्ड के बारे में आगे बात करते हुए ज्ञानेश्वरी ने कहा, ‘कल, जब मीरा दीदी (मीराबाई चानू) ने गोल्ड जीता, तो अंदर से एक अलग तरह का उत्साह आया।’

यह भी पढ़ें: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी लगाया मेडल पर निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *