भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। जडेजा हालिया जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब वह टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। ऐसे में आइए श्रीलंका सीरीज से पहले जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में जडेजा का रिकॉर्ड कितना शानदार रहा है।
बल्ले से भी खास छाप छोड़ी है
रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए अब तक 89 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 38.27 की औसत से 4095 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 6 शतक और 28 अर्धशतक हैं. जडेजा का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 175 रन है, जो उन्होंने मार्च 2022 में मोहाली टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. उस पारी में उन्होंने 228 गेंदों का सामना करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी.
चौकों-छक्कों की भी झड़ी लग गई
जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 398 चौके और 82 छक्के लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 55.42 का रहा है. निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई मौकों पर भारत को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है।
गेंदबाजी में भी मैच विनर
न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी में भी रवींद्र जड़ेजा का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 89 टेस्ट मैचों में 20,241 गेंदें फेंकी हैं और 8,741 रन देकर 348 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 25.11 और स्ट्राइक रेट 58.1 है. बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर उन्होंने कई बार भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें- PAK vs WI: 30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट, जस्टिन ग्रीव्स ने गेंद से बरपाया कहर
श्रीलंका के खिलाफ फिर नजरें होंगी जडेजा पर
श्रीलंका की पिचें हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही हैं. ऐसे में एक बार फिर रवींद्र जड़ेजा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. खास बात यह है कि उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर भी श्रीलंका के खिलाफ ही आया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वापसी के बाद जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से कितना प्रभाव छोड़ते हैं और क्या वह एक बार फिर भारतीय टीम की जीत के हीरो बन पाते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या वैभव को वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए? क्या कहा अशोक मल्होत्रा ने






Leave a Reply