भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से हिली धरती, जानें ताजा हालात

जापान में मंगलवार (28 जुलाई 2026) को 7.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, कुमामोटो प्रान्त में रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की। एजेंसी ने कहा कि समुद्र में करीब 1 मीटर (करीब 3.28 फीट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है. इसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

भूकंप के बाद जापान सरकार ने भी तुरंत कार्रवाई की और आपातकालीन भूकंप की चेतावनी जारी की. यह चेतावनी जापान के दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कई प्रांतों के लिए जारी की गई है. सरकार की ओर से कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रांतों के लिए आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: तुर्की को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू भड़के तो ट्रंप बोले- ‘कोई भी बाहरी…’

जापान कहाँ स्थित है?

फिलहाल भूकंप से होने वाले नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. राहत एवं बचाव एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और प्रभावित इलाकों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है. जापान विश्व में सर्वाधिक भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। इसी वजह से जापान में भूकंप से निपटने के लिए एक मजबूत आपदा प्रबंधन प्रणाली विकसित की गई है।

जापान का शक्तिशाली भूकंप

11 मार्च, 2011 को जापान के उत्तरपूर्वी तट पर 9.0 तीव्रता का भूकंप आया, जो जापान के इतिहास में दर्ज सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इसके बाद आई विशाल सुनामी का असर फुकुशिमा परमाणु संयंत्र पर भी पड़ा। इस आपदा में लगभग हजारों लोग मारे गये।

यह भी पढ़ें: ‘नीरव मोदी…’, ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *