वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर आउट होने के बाद आक्रामक जश्न मनाने की सजा दी गई है.
आक्रामक जश्न महंगा साबित हुआ
ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान दोनों गेंदबाजों ने विकेट लेने के बाद बल्लेबाजों के बेहद करीब जाकर जश्न मनाया. आईसीसी ने इसे खेल भावना के खिलाफ माना और अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल-1 का उल्लंघन घोषित किया. इस नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी ऐसे शब्दों, इशारों या व्यवहार का इस्तेमाल नहीं कर सकता जो आउट बल्लेबाज को उकसाए या आक्रामक प्रतिक्रिया दे.
खुर्रम शहजाद पर जुर्माना, अब्बास को फटकार
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 17वें ओवर में शाई होप का विकेट लेने के बाद खुर्रम शहजाद उनके बेहद करीब आकर जश्न मनाते नजर आए. इस घटना के लिए ICC ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा। मोहम्मद अब्बास को जोमेल वारिकन का विकेट लेने के बाद उनके उत्साहपूर्ण जश्न के लिए आधिकारिक फटकार के साथ एक डिमेरिट अंक दिया गया।
ये भी पढ़ें- ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे?
बिना सुनवाई के ही अनुशासनात्मक प्रक्रिया समाप्त कर दी गयी
आईसीसी के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार की और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा प्रस्तावित सजा पर सहमति जताई. इस कारण मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. यह भी स्पष्ट किया गया कि पिछले 24 महीनों में दोनों खिलाड़ियों का यह पहला अनुशासनात्मक उल्लंघन था।
पहले टेस्ट में पाकिस्तान हार गया
इस ऑफ-फील्ड एक्शन से पहले पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 90 रन से हार का सामना करना पड़ा था. बाबर आजम की कप्तानी में टीम को विदेशी धरती पर लगातार आठवें टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान ने विदेश में अपनी आखिरी टेस्ट जीत जुलाई 2023 में दर्ज की थी और तब से टीम जीत का इंतजार कर रही है. अब दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट 2 अगस्त से खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान की नजर सीरीज बराबर करने और विदेशी धरती पर जीत के लंबे इंतजार को खत्म करने पर होगी.
ये भी पढ़ें- कमाल हो गया, इस टीम ने वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बना दिया






Leave a Reply