बिहार के जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार (जुलाई 29, 2026) को एक जीजा ने अपनी साली का गला रेत दिया और फिर उसका सिर पेड़ पर लटका दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव की है. मृतका की पहचान इमादपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी अंशू देवी (उम्र 26-27 वर्ष) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि खाना मांगने में देरी होने पर हुए विवाद के बाद यह घटना घटी.
…और घर के पास ही बैठा रहा
जानकारी के मुताबिक, खाना परोसने में देरी हुई तो अंशू के जीजा कुणाल नाराज हो गये. इसके बाद उसने घर में रखा धारदार हथियार (गड़ासा) उठाया और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया. उसने अपनी भाभी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह कहीं भागा नहीं, बल्कि कटे हुए सिर को घर के बाहर एक पेड़ से लटका दिया और घर के पास ही बैठा रहा.
यह भी पढ़ें- बेगूसराय: जमीन विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
इस जघन्य हत्या की खबर जब गांव वालों को हुई तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय परस बिगहा थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से आरोपी जीजा कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
इस मामले में परस बिगहा थानेदार सर्व नारायण ने बताया कि खाना मांगने पर देवर ने अपनी भाभी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज करें






Leave a Reply