बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में वोटिंग की रफ्तार बढ़ती दिख रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक इस सीट पर 20.01 फीसदी वोटिंग हुई है. इससे पहले सुबह 11 बजे तक 11.50 फीसदी और 9 बजे तक 4.61 फीसदी वोटिंग हुई थी.
20 फीसदी का आंकड़ा बहुत कम है
सुबह से दोपहर एक बजे तक भले ही मतदान प्रतिशत बढ़ा हो, लेकिन एक बजे तक 20 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा काफी कम है. दोपहर 2 बजे के करीब पटना के कई इलाकों में बारिश भी हुई. देखने वाली बात ये होगी कि इसका वोटिंग पर कितना असर पड़ता है. उम्मीद है कि शाम तक वोटिंग का प्रतिशत बढ़ जाएगा.
सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए बूथ पर पहुंचने लगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर, उनके बेटे और नवादा के सांसद और भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान किया। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव भी वोट देने पहुंचे. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस विधानसभा क्षेत्र के सभी 422 मतदान केंद्र शहरी इलाकों में स्थित हैं.
यह भी पढ़ें- क्या बांकीपुर में एक साथ लड़ रहे हैं बीजेपी और जन सुराज? दावा- ‘दोनों अंदर…’
सम्राट चौधरी ने की वोट देने की अपील
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से वोट करने की अपील की है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट शेयर कर लोगों से वोट करने की अपील की. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी लोगों से वोट करने को कहा है. विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है.
नितिन नवीन ने ट्विटर पर लिखा, ”मैं बांकीपुर, मंझलपुर और दतिया विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दें।”
यह भी पढ़ें- देर रात थाने पहुंचे प्रशांत किशोर, चुनाव के बीच बड़ा बयान, ‘अगर जन सुराज…’






Leave a Reply