नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा शेवेलियर डे ल’ऑर्ड्रे नेशनल डे ला लीजियन डी’ऑनर (नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) नामित किया गया है। नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 1802 में स्थापित, यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। मित्तल को यह सम्मान भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने की उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया है। मित्तल ने कहा, “मैं इस सम्माननीय पुरस्कार से अभिभूत और कृतज्ञ हूं।” यह प्रतीक चिन्ह 28 अक्टूबर को भारत में फ्रांस के दूतावास में एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
