IPL 2023 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, यह है ऑरेंज कैप का प्रबल दावेदार, Orange Cap Holder in 2023

Orange Cap Holder in 2023

Orange Cap Holder in 2023: आईपीएल के सोलवे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि पिछले 15 सीजन में कई गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शान मार्श ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वही उसके बाद साल 2009 में मैथ्यू हेड ने तो वहीं साल 2010 में सचिन तेंदुलकर के बल्ले से सबसे ज्यादा रन आए थे।

Orange Cap Holder in 2023

Orange Cap Holder in 2023

इसी कड़ी में साल 2011 एवं 12 में क्रिस गेल तथा साल 2013 में माइकल हसी, साल 2014 में रॉबिन उथप्पा, साल 2015 में डेविड वॉर्नर, साल 2016 में विराट कोहली एवं साल 2018 में केन विलियमसन, 2019 में डेविड वॉर्नर, 2020 में केएल राहुल, 2021 में ऋतुराज गायकवाड और 2022 में जोश बटलर ने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए ऑरेंज कैप जीती थी।

वही देखा जाए तो आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। वहीं इसके बाद शिखर धवन का नाम आता है। वही शिखर धवन के बाद इस सूची में रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। आई पी एल 2023 का रोमांच लगातार देखने को मिल रहा है। कई बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप पर दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साल कौन सा खिलाड़ी ऑरेंज जीतता है।

आइए हम आपको बताते हैं कि आई पी एल 2023 में अब तक किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

ऋतुराज गायकवाड

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने आईपीएल 2023 सीजन में अब तक दो मैच खेलते हुए 149 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर 92 रन रहा।

शिखर धवन

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने अब तक दो मैच खेलते हुए एक अर्धशतक लगाया है वहीं इस दौरान उन्होंने 148 के स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए हैं। अब तक उनका सर्वाधिक स्कोर 86 रन रहा।

3.काइल मेयर्स

लखनऊ सुपरजाइंट्स के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने अब तक दो मैच खेलते हुए 210 के स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं तथा उनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन रहा।

आप इसे भी पढ़ सकते हैं:-

IPL इतिहास के 10 सबसे यादगार पल, Most Memorable Moments in History of IPL

4.संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अब तक 2 मैचों में 1 अर्धशतक लगाते हुए 97 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 55 तथा स्ट्राइक रेट 170 का रहा।

डेविड वॉर्नर

इस सूची में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम भी आता है। जिन्होंने 2 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 93 रन बनाए हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 116 सर्वाधिक स्कोर 56 रन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *