IPL 2023: इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने किया टीम में शामिल बनेगा ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, Rishabh Pant Replacement

Rishabh Pant Replacement

Rishabh Pant Replacement: दिसंबर 2022 में एक भयंकर कार एक्सीडेंट के दौरान ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद सभी क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल चल रहा था कि आखिर आई पी एल 2023 में ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट कौन होगा। वही अब इसको लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

दरअसल बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को अपनी टीम की कप्तानी सौंप दी है।

Rishabh Pant Replacement

दिल्ली में शामिल हुए अभिषेक पोरल

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अभिषेक पोरेल को ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के रूप में आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है। परंतु खबर आ रही है कि अभिषेक पोरेल ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं। बता दे कि अभिषेक पोरेल अभी 20 साल के हैं। अब तक उन्होंने कुल 3 टी-20 मुकाबले, 16 फर्स्ट क्लास तथा तीन लिस्ट ए मैच खेले हैं। बता दे अभिषेक पोरेल ने 30 की औसत से 695 रन बनाए हैं। वही लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 1 अर्धशतक भी शामिल है।

बता दे कि अभिषेक पोरेल ने वॉर्म अप मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती कुछ मुकाबलों में उन्हें शायद ही मौका देंगे तथा दिल्ली कैपिटल्स में अभी सरफराज खान विकेटकीपिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक आईपीएल का अपना पहला खिताब जीतने के इंतजार में है वहीं इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। बता दे कि दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *