भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच अक्षर पटेल के लिए बेहद खास है. यह अक्षर पटेल का 100वां टी20 मैच होगा. अक्षर इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अक्षर पटेल ने कहा, “जब मैंने पहला टी20 खेला तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं देश के लिए 100 टी20 मैच खेलूंगा. इंग्लैंड दौरा मेरे लिए बेहद खास है.”
बीसीसीआई के वीडियो में अक्षर पटेल ने कहा, “जब मैंने पहला टी20 मैच खेला था तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं देश के लिए 100 टी20 मैच खेलूंगा. इंग्लैंड दौरा मेरे लिए बेहद खास है. दूसरे टी20 में मैंने 100 विकेट पूरे किए और चौथा टी20 मेरा 100वां मैच होगा. यह मेरे लिए बेहद खास दिन है. मैं इस पल का खूब आनंद ले रहा हूं और काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं.”
अक्षर ने आगे कहा, व्यक्तिगत उपलब्धियों पर अक्सर चर्चा होती है, लेकिन यह उपलब्धि उन सभी की है जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मेरा समर्थन किया है। दरअसल, एक खिलाड़ी के तौर पर जब आप कुछ हासिल करते हैं तो मुझे लगता है कि यह मेरे बारे में नहीं है। मैं इसे अकेले हासिल नहीं कर रहा हूं। आप जानते हैं, मेरे पास मेरे टीम के साथी, मेरे कोच, मेरा परिवार है। इसलिए, मुझे लगता है कि मेरी यात्रा में हर किसी ने भूमिका निभाई है।”
आपको बता दें कि अक्षर पटेल भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय बन जाएंगे. उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ऐसा कर चुके हैं. पटेल ने कहा कि मेरे पदार्पण के बाद से एक खिलाड़ी के रूप में मुझमें काफी बदलाव आया है। आप अपनी गलतियों से सीखते हैं। मैं युवा खिलाड़ियों से भी अपील करूंगा कि वे अपनी गलतियां स्वीकार करें और उनमें सुधार करें।
32 साल के अक्षर पटेल ने अपने टी20 करियर की शुरुआत 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ की थी. उन्होंने अब तक 99 टी20 मैचों की 62 पारियों में 19 बार नाबाद रहते हुए 746 रन बनाने के अलावा 101 विकेट भी लिए हैं.
ये भी पढ़ें-
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच बदल देगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में ऐसा पहली बार होने जा रहा है.






Leave a Reply