‘अगर रूस और चीन युद्ध में ईरान का साथ देंगे तो…’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

पश्चिम एशिया में ईरान के साथ चल रहे टकराव और तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (जुलाई 24, 2026) को रूस और चीन को बड़ी धमकी दी। ट्रंप ने दोनों देशों को बड़ी धमकी देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीन या रूस ईरान के साथ युद्ध में शामिल हैं, लेकिन अगर वे इसमें शामिल होते हैं तो यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या दी धमकी??

मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया है. ट्रंप ने कहा, ‘चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में हमारी हालिया बैठक के दौरान मुझसे कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को कोई हथियार नहीं देंगे या बेचेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘यह बात सभी चीनी कंपनियों पर भी लागू होती है. हमारे आपसी संबंधों को देखते हुए मुझे उनकी बातों पर भरोसा है।’ इसके अलावा मैं उस पर कई बड़े उपकार भी कर रहा हूं.’

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के बारे में क्या कहा??

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘इसी तरह, यूक्रेन में चल रहे भयानक युद्ध के बावजूद, जिस तरह यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ मेरे रिश्ते बरकरार हैं, उसी तरह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी मुझसे कहा कि वह ईरान को हथियार नहीं बेचेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘वे यह भी समझते हैं कि मैं सीधे यूक्रेन को हथियार नहीं बेचता, बल्कि नाटो देशों को हथियार बेचता हूं. वे इसकी पूरी कीमत चुकाते हैं और उसके बाद नाटो देश उन हथियारों को कहां और कैसे वितरित करते हैं, इसके बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता।

उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मेरी राय में जिन दो प्रमुख देशों का नाम अक्सर ईरान के संदर्भ में लिया जाता है, वे इस मामले में शामिल नहीं हैं. यदि वे ऐसा करते हैं, तो यह उनके लिए बहुत बुरा होगा और निश्चित रूप से उनके सर्वोत्तम हित में नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, 12 सैन्यकर्मियों समेत कम से कम 15 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *