खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच पुलिस ने केस डायरी तैयार कर ली है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तैयार की गई केस डायरी से खान सर यानी फैजल खान बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. पुलिस ने अपनी केस डायरी में हथियार सत्यापन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अब जिस हथियार से फायरिंग हुई उसके परमिट पर सवाल खड़े हो गए हैं.
केस डायरी में दावा किया गया है कि खान सर के बॉडीगार्ड तालेबर सिंह का हथियार बिहार में बिना वैध परमिट के था. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दूसरे बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार द्वारा हथियार के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जतायी है. अपडेट केस डायरी में पुलिस ने दोनों हथियारों को लेकर कई अहम बातें दर्ज की हैं.
फैजल खान और उनके गार्ड मामले पर अगली सुनवाई 30 जून को
अब फैजल खान और उनके गार्ड के मामले को लेकर कोर्ट में अगली सुनवाई 30 जून को है और चर्चा तेज है, कोर्ट इस मामले में अहम फैसला ले सकता है. खान कोचिंग पर पथराव के बाद ज्ञान बिंदु के संस्थापक रोशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि खान सर को इस मामले में जमानत मिल गई थी और उनकी गिरफ्तारी पर भी कोर्ट ने रोक लगा दी थी.
खान सर के दो गार्डों को फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.
हालांकि इस मामले में फैजल खान उर्फ खान सर के दो गार्डों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने दोनों सुरक्षा गार्डों को 4 जून को पकड़ा था. दोनों गार्डों को एक वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वे फायरिंग करते नजर आ रहे थे. हथियारों को भी जब्त कर लिया गया और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि 30 जून को होने वाली सुनवाई के बाद फैजल खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
बिहार: एनकाउंटर मामले को हाईकोर्ट ले जाएगा भरत तिवारी का परिवार, SP-SDM पर कार्रवाई की मांग






Leave a Reply