‘अपराधी था भरत तिवारी, पाकिस्तान में थे हथियार…’, भोजपुर एनकाउंटर पर बीजेपी नेता का बड़ा बयान

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सियासत गर्म है. मामले को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता नागमणि कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “भरत तिवारी एक अपराधी था, वह पाकिस्तान में हथियार रखता था. वह एक मुठभेड़ में मारा गया. उसके घर में एक तहखाना है, जिसमें हथियार हो सकते हैं. इसकी जांच होनी चाहिए.” उन्होंने आगे सवाल पूछा, ”भगत सिंह को कैसे कहा जा रहा है?”

उन्होंने आगे कहा, ”भरत तिवारी के गांव में एक महापंचायत हुई थी. उसके जवाब में एनडीए के समर्थन से 5 जुलाई को भोजपुर के जगदीशपुर में बहुजन महापंचायत होगी, जिसमें लाखों लोग आएंगे और अपनी ताकत दिखाएंगे. यह बहुजन महापंचायत सीएम सम्राट के समर्थन में होगी.

‘ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा’

नागमणि कुशवाहा ने कहा, ”भरत तिवारी के घर पर जो भी बाहरी लोग आ रहे हैं, वे सीएम सम्राट को गाली दे रहे हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यह सम्राट चौधरी, नागमणि कुशवाहा का युग है, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा.” इस दौरान नागमणि कुशवाहा ने कैमरे पर बहुजन महापंचायत का पोस्टर दिखाया.

फिलहाल यह मामला अब जातीय रंग, अगड़ा बनाम पिछड़ा और अति पिछड़ा का रंग लेता जा रहा है. आपको बता दें कि भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है. ऐसे में पूर्व मंत्री के इस बयान से विवाद और बढ़ने की आशंका दिख रही है.

तेरहवीं पर बड़ी संख्या में लोग जुटे

आपको बता दें कि मंगलवार (30 जून) को भरत तिवारी की तेरहवीं थी. जिसमें हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद थी. भरत तिवारी के भाई ने इस मामले में प्रशासन पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया है. मृतक के भाई चंदन तिवारी ने आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है लेकिन स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होना चिंता का विषय है.

बिहार विधान परिषद में आज 10 नए MLC लेंगे शपथ, पावर स्टार पवन सिंह और निशांत कुमार पर सबकी निगाहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *