ईशान किशन का शतक, IND vs AFG दूसरा वनडे: ईशान किशन ने बुधवार (17 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 79 गेंदों में 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.23 का रहा. यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक था.
ईशान ने 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. इस सूची में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन पहले स्थान पर हैं। मॉर्गन ने 2019 में मैनचेस्टर में खेले गए मैच में अफगान टीम के खिलाफ 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।
मैच में इशान किशन से पहले भारतीय कप्तान शुबमन गिल ने अपना शतक पूरा किया था. गिल सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। गिल ने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज़ वनडे शतक (गेंदों द्वारा)
57 गेंदें- इयोन मोर्गन मैनचेस्टर 2019
63 गेंदें- रोहित शर्मा दिल्ली 2023
71 गेंदें- ईशान किशन लखनऊ 2026*
76 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल मुंबई WS 2023
77 गेंदें-शुभमन गिल लखनऊ 2026*
आपको बता दें कि सीरीज के पहले मैच में ईशान 34 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने जोरदार वापसी की. आपको बता दें कि इस सीरीज के जरिए ईशान ने तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है. इस सीरीज से पहले उन्होंने वनडे क्रिकेट का अपना आखिरी मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था.
साल 2026 ईशान के लिए खास रहा
2026 में ईशान ने 3 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में वापसी की. वह 2026 टी20 वर्ल्ड में भारत की विजेता टीम का हिस्सा थे. अब वनडे में वापसी करते ही उन्होंने शतक जड़ दिया. इस तरह ईशान एक बार फिर दोनों फॉर्मेट में अपनी जगह पक्की करते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें:shubman gill सेंचुरी:शुभमन गिल का वनडे में पहला शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास





Leave a Reply