इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया की नजर अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है. आईसीसी का यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। हालांकि भारत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-1 से हार गया, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। ऐसे में फैंस अब अगली वनडे सीरीज में दोनों दिग्गजों को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं.
सितंबर में लौटेंगे
रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में इन दोनों की अगली वापसी सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में हो सकती है. इसके बाद भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर पांच वनडे मैच खेलेगी. चार साल बाद होने वाली यह वनडे सीरीज 2027 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीम प्रबंधन इस दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ संयोजन फाइनल करना चाहेगा.
एशिया कप पर भी रहेगी नजर
श्रीलंकाई टीम दिसंबर में तीन वनडे मैचों के लिए भारत आएगी, जबकि जिम्बाब्वे जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगी। इसके बाद जून 2027 में बांग्लादेश में 50 ओवर फॉर्मेट में एशिया कप होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली एक और बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।
वर्ल्ड कप से पहले 14 वनडे मैच
वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज को मिलाकर भारत के पास विश्व कप से पहले कम से कम 14 वनडे मैच खेलने का मौका होगा. अगर एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में भी किया जाता है तो मैचों की संख्या और बढ़ जाएगी. ऐसे में टीम इंडिया की तैयारियों के लिए हर मैच बेहद अहम होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20 Date, Time, Live Streaming: भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 कितने बजे शुरू होगा, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग विवरण
इस बीच भारत का अगस्त 2026 में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा सितंबर 2026 तक के लिए टाल दिया गया है. इस दौरे में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- बीसीसीआई ने बदले घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम, अब जानबूझकर नो बॉल फेंकने पर गेंदबाज होगा पूरे मैच से बाहर






Leave a Reply