अब सम्राट चौधरी के खिलाफ CJP खोलेगी मोर्चा! अभिजीत दीपके का ऐलान- ‘पटना में…’

एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन आखिरकार शनिवार (25 जुलाई, 2026) को खत्म हो गया। एक तरफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी तरफ सीजेपी ने भी अपना आंदोलन तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया. अब अभिजीत दीपके आने वाले समय में बिहार में प्रदर्शन कर सकते हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो दिल्ली के जंतर-मंतर का है. आंदोलन में पहुंची एक युवती ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके से सम्राट चौधरी को बिहार से हटाने की बात कही. उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया है. हमने उसे नहीं चुना.

‘इसके बाद विरोध खत्म हो गया…’

प्रदर्शन में पहुंची लड़की की बात सुनने के बाद अभिजीत दीपके ने कहा, ”मैं काफी समय से कह रहा हूं कि यह प्रदर्शन खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कार्यक्रम बिहार के पटना में होगा.”

अभिजीत दीपके का यह वीडियो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले का है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब देखने वाली बात ये है कि क्या अभिजीत दीपके सच में बिहार आने वाले हैं या उन्होंने ये बात ऐसे ही किसी विरोध प्रदर्शन के दौरान कही है.

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, ‘परीक्षाओं में धांधली और…’

तेज प्रताप ने अभिजीत को न्योता दिया

वहीं, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अभिजीत दीपके को बिहार आने का निमंत्रण दिया है. शनिवार (जुलाई 25, 2026) को तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर अपील की कि अभिजीत दीपके तुरंत बिहार की धरती पर आएँ।

जनता की आवाज बनें : तेज प्रताप

तेज प्रताप ने कहा, “बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक सख्त और मजबूत जन आंदोलन की जरूरत है. मैं उनसे (अभिजीत दीपके) आग्रह करता हूं कि वह बिहार आएं और यहां के लोगों की आवाज बनें और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करें.”

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, ‘दमनकारी सरकार को…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *