अभिषेक और सैमसन ने ‘जीरो’ पर आउट होकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में ऐसा सिर्फ तीसरी बार हुआ

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में दोनों भारतीय बल्लेबाज पारी के पहले ही ओवर में आउट हो गए. भारतीय क्रिकेट में यह तीसरी बार है जब किसी टी20 मैच में दोनों शुरुआती बल्लेबाज पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए।

दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए. जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो भारतीय मूल के गेंदबाज जय मुंद्रा ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को आउट कर दिया. सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके.

भारतीय क्रिकेट में ऐसा तीसरी बार हुआ है.

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ तीन बार हुआ है जब दोनों भारतीय ओपनर बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए. साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पहले ही ओवर में ‘जीरो’ पर आउट हो गए थे.

इसके बाद साल 2023 में शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल के साथ ऐसा हुआ. साउथ अफ्रीका के खिलाफ गिल और जयसवाल बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए. अब आयरलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मैं 13 छक्के मारूंगा’, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया, फिर जो हुआ उससे हैरान रह गई दुनिया

संजू सैमसन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड!

इस मैच में संजू सैमसन भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. सैमसन एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं जो टी20 क्रिकेट में दो बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं. उनसे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा एक-एक बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए थे.

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर के चहेते ने किया बंपर डेब्यू, एक ओवर में दे दिए 22 रन; आईपीएल में गेंदबाजी नहीं मिल रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *