अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चली बल्लेबाजी; देखिए पिछले पांच मैचों का प्रदर्शन

जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा ने फ्लॉप मैचों की हैट्रिक लगा दी है. तीसरे टी20 मैच में वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक ने कुल 3 मैचों में सिर्फ 11 रन बनाए हैं. भारतीय टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है, लेकिन अभिषेक तीनों मैचों में बल्लेबाजी नहीं कर सके.

अभिषेक शर्मा इस साल 6 बार ‘जीरो’ पर आउट हुए हैं. साल 2026 में उन्होंने 23 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 11 बार वह एक पारी में 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके. अभिषेक शर्मा बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन पारियों में 1, 8, 2 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज पर नजर डालें तो अभिषेक शर्मा ने 3 पारियों में 16 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 11 रन बनाए. इस सीरीज में उनका औसत सिर्फ 3.33 का रहा.

पिछली 5 पारियों का प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा सिर्फ जिम्बाब्वे सीरीज में फ्लॉप नहीं हुए हैं. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की पिछली तीन पारियों में उनका बल्ला नहीं चला था. पिछली 5 पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने सिर्फ 30 रन बनाए हैं. पिछली 5 पारियों में वह सिर्फ एक बार ही रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा पार कर पाए हैं.

अभिषेक शर्मा के आखिरी 5 टी20 स्कोर: 16, 3, 1, 8, 2

साल 2026 के आंकड़े

अभिषेक शर्मा ने इस साल अब तक 23 पारियों में 514 रन बनाए हैं. उन्होंने साल की शुरुआत में कुछ बड़े स्कोर बनाए, लेकिन साल की पहली 8 पारियों में 5 बार ‘शून्य’ पर आउट हुए। इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया और 59 रन और 43 रन की पारी खेली, लेकिन ट्रेंट ब्रिज के बाद से उनकी खराब फॉर्म जारी है.

यह भी पढ़ें:

क्या गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? बीसीसीआई लेगी बड़ी कार्रवाई; भारत के ब्रिटेन दौरे की समीक्षा की जाएगी

श्रीलंका दौरे से पहले 5 भारतीय खिलाड़ी घायल, कप्तान गिल और कोच गंभीर की बढ़ी टेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *