भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का संन्यास लगातार चर्चा में बना हुआ है. रोहित पहले ही टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं और अब ऐसी अटकलें हैं कि 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद ‘हिटमैन’ वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कह देंगे. इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित के संन्यास की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 26 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 55.32 रहा. आकाश चोपड़ा ने कहा कि रोहित कभी इतना धीमा नहीं खेले और कप्तानी छिनने के बाद उनके खेलने का अंदाज बदल गया है. पहले वनडे में भी रोहित सिर्फ 52.32 के स्ट्राइक रेट से खेले.
आकाश चोपड़ा ने कहा, “रोहित ने अपनी बल्लेबाजी की शैली बदल दी है. एक समय था जब वह पावरप्ले ओवरों में पचास रन बनाते थे, लेकिन दूसरे वनडे में वह 18वें ओवर में आउट हो गए और केवल 26 रन बनाए. हमने उन्हें पहले कभी इस तरह खेलते हुए नहीं देखा है.”
कृपया 100 मित्र बनायें
आकाश चोपड़ा ने कहा कि कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा के खेलने का अंदाज बदल गया है, लेकिन सवाल ये है कि क्या उन्हें थोड़ा और समय दिया जा सकता था. क्या चयनकर्ताओं को ये सोचना चाहिए था कि वर्ल्ड कप में अभी डेढ़ साल बाकी है तो उन्हें रोहित को और मौके देने चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी डेढ़ साल का समय है और टीम प्रबंधन थोड़ा और इंतजार कर सकता था.
आकाश ने आगे कहा, “अगर यह रोहित शर्मा का आखिरी मैच है तो मैं बस यही कहूंगा, ‘आखिरी मैच में 100 बनाओ यार. लॉर्ड्स में एक मैच है और भगवान की तरह खेलो. जिस तरह से तुमने वनडे क्रिकेट पर राज किया है, इस फॉर्मेट को अलविदा कहकर चले जाओ.’
यह भी पढ़ें:
‘मैं खेलना छोड़ दूंगा…’, संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानिए उन्होंने रिटायरमेंट पर क्या कहा
रोहित शर्मा रिकॉर्ड एट लॉर्ड्स: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 5 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जानिए क्या है ‘हिटमैन’ का रिकॉर्ड






Leave a Reply