इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो तोड़ा प्रोटोकॉल, राष्ट्रपति ने ऐसे किया भव्य स्वागत, जानें क्यों है चीन की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार (6 जुलाई) को इंडोनेशिया पहुंचे। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति (पूर्वी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की नीति) को आगे बढ़ाना, समुद्र के संबंध में भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट करना और इंडो पैसिफिक क्षेत्र को सभी के लिए स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित रखने के भारत के वादे को और मजबूत करना है। एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया।

पीएम मोदी जकार्ता पहुंचे

जकार्ता पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘2018 में हमने दोनों देशों के बीच संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया, जिससे हमारे लोगों को काफी फायदा हुआ है. इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिआंतो और मैं विभिन्न क्षेत्रों में इस साझेदारी को और तेज करने के उद्देश्य से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति प्रबोवो और मैं योग्यकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे। यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगी। इंडोनेशिया में अपने प्रवास के दौरान, मैं भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के अवसर की भी प्रतीक्षा कर रहा हूं।

पीएम मोदी की यह यात्रा जनवरी 2025 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति प्रबोवो की भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है। उन्होंने कहा, ‘भारत और इंडोनेशिया के बीच सभ्यतागत और लोगों से लोगों के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं और मेरी यात्रा हमारी बहुआयामी साझेदारी के सभी पहलुओं को और मजबूत करेगी।’

पीएम मोदी प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे

यात्रा के दौरान, पीएम मोदी इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे और राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्यकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे, जो दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों का एक और उत्कृष्ट उदाहरण है। योग्यकार्ता शहर से लगभग 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित यह सदियों पुराना मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस के निमंत्रण पर मोदी इंडोनेशिया से मेलबर्न जाएंगे। यात्रा के अंतिम चरण में वह न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर ऑकलैंड पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: इन 3 मुस्लिम देशों ने खामेनेई के अंतिम सलाम में शामिल होने से किया इनकार, तेहरान की वजह से कैसे बंट गया इस्लामिक विश्व?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *