जैकब बेथेल और आध्या आनंद: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल इस बार अपनी बल्लेबाजी या गेंदबाजी को लेकर नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि बेथल एक भारतीय एक्ट्रेस पर अपना दिल हार बैठे हैं। दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई। तो आइए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस और क्या है इन दोनों के साथ नजर आने की कहानी।
वायरल हो रही तस्वीरों में इंग्लिश खिलाड़ी एक्ट्रेस आध्या आनंद के साथ नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने बेथल और आध्या की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए दावा किया कि ये तस्वीरें एक्ट्रेस के प्राइवेट अकाउंट पर शेयर की गई हैं. तस्वीर में दोनों कुछ खाते नजर आ रहे हैं. तस्वीर पर कैप्शन में लिखा है, “पहली बार बबल टी ट्राई करने के 50 शेड्स।”
अरे, मुझे यह तस्वीर आध्या आनंद और जैकब बेथेल के रेडिट पर मिली और इसे उसके निजी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, लेकिन फिर भी वे प्यारे लग रहे हैं 🥺🥺🥺🥺🥺 pic.twitter.com/IQa30ofdFa
– वंशिका (@VanshuKiid) 20 जून, 2026
कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे दावे भी किए कि बेथल और आध्या आनंद आईपीएल 2026 के दौरान कई बार एक-दूसरे से मिले। बेथल को हालिया सीजन में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते देखा गया था। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इन दोनों की लव लाइफ को लेकर असल हकीकत क्या है.
जैकब बेथल और आध्या आनंद की प्रेम कहानी का सच
फिलहाल इस रिश्ते को लेकर बेथल और आध्या की ओर से किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है. इसके अलावा किसी और तरह से इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई है. पुष्टि होने तक इसे अफवाह के तौर पर ही देखा जाएगा. हालांकि वो अलग बात है लेकिन तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं.
कौन हैं आध्या आनंद?
आध्या का जन्म 02 नवंबर 2007 को कर्नाटक के कूर्ग में हुआ था। दरअसल, आध्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र में की थी, जब वह सिंगापुर की एक फिल्म ‘ए येलो बर्ड’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2021 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ के जरिए वेब दुनिया में कदम रखा। सीरीज में उन्होंने सबसे छोटी बेगम का किरदार निभाया।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में होगा अलग ‘चेंजिंग रूम’, माता-पिता रहेंगे साथ; जानिए पूरा मामला






Leave a Reply