श्रीलंका दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने इस पर हैरानी जताई. डिविलियर्स ने कहा कि आईपीएल 2026 में पंत कम ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ नजर आए. हालांकि, इसके साथ ही उन्हें यह भी उम्मीद है कि पंत शानदार वापसी करेंगे.
एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर पंत के बारे में बात करते हुए कहा, “ऋषभ पंत को चुना गया है, जो मेरे हिसाब से थोड़ा आश्चर्यजनक है. हमें देखना होगा कि उनकी फिटनेस कैसी है और अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी इच्छाशक्ति कैसी है, क्योंकि आईपीएल के दौरान उनका आत्मविश्वास और ऊर्जा थोड़ी कम लग रही थी.”
पंत की वापसी के बारे में आगे बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, “लेकिन अब वह फिर से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि यह नंबर 17 से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं – मैं बस उन्हें पूरे उत्साह के साथ खेलते हुए देखना चाहता हूं।”
सारांश जैन पर भी बोले एबी डिविलियर्स?
मध्य प्रदेश से आने वाले 33 साल के ऑलराउंडर सारांश जैन को भी भारत की टेस्ट टीम में मौका मिला है. ऑलराउंडर के बारे में बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, “सारांश जैन एक बड़ा आश्चर्य है। वह 33 साल के हैं और कुछ समय से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि आखिरकार उन्हें मौका मिला। वह वाशिंगटन सुंदर की तरह ही दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।”
श्रीलंका सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है
शुबमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज के दोनों मैच क्रमश: गॉल और कोलंबो में होंगे। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा.
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम
शुबमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, जसप्रित बुमरा (फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार), साई सुदर्शन।
यह भी पढ़ें: आईपीएल ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप!






Leave a Reply