भारत में जहां बारिश का मौसम शुरू होते ही कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, वहीं पश्चिमी यूरोप में पिछले महीने ही सबसे गर्म जून दर्ज किया गया है. ईयू की क्लाइमेट मॉनिटर एजेंसी ने कहा कि इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है. यह महाद्वीप लगातार भीषण गर्मी का सामना कर रहा है।
यह रिपोर्ट ऐसे वक्त आई है जब यूरोप में इस हफ्ते एक और लू चल रही है. वहीं, जून में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई. मई में वहां बसंत का मौसम होता है, लेकिन उस दौरान लगातार गर्मी देखने को मिलती थी.
भारत को परमाणु संपन्न नहीं मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! पीएम मोदी के लिए ये क्यों है बड़ी कूटनीतिक जीत?
भविष्य में गर्मी की लहरें बढ़ेंगी, भौगोलिक क्षेत्रों पर असर पड़ेगा
ईयू की कोपनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस के मुताबिक, जून में पश्चिमी यूरोप का औसत तापमान 20.74 डिग्री तक पहुंच गया। यह 1991 से 2020 तक सामान्य तापमान से 3 प्रतिशत अधिक था। इसने जून 2025 में बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ईसीएमडब्ल्यूएफ की स्ट्रैटेजिक क्लाइमेट लीड सामंथा बर्गेस ने कहा है कि गर्म होती दुनिया में हम अधिक हीटवेव देखेंगे।
एएफपी के मुताबिक, बर्गेस का कहना है कि गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा. अधिक समय तक चलेगा. अधिक भौगोलिक क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। बर्गेस का मानना है कि हम ऐसे बदलाव के दौर में हैं। जहां जलवायु परिवर्तन अब रिपोर्टों में पढ़ी जाने वाली भविष्य की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी की एक ठोस और परेशान करने वाली हकीकत बन गई है। पूरे यूरोप में लू के कारण हजारों मौतें हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मौतें फ्रांस, स्पेन और बेल्जियम में हुई हैं. 15 से 30 जून के बीच 41 करोड़ लोगों को ऊंचे तापमान का सामना करना पड़ा. बर्गेस ने माना है कि यूरोप को जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए नई योजनाओं पर काम करना होगा.
‘पहले दिन से टैरिफ फ्री…’, इधर अमेरिका ईरान से लड़ता रहा जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर






Leave a Reply