महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women’s T20 World Cup 2026) के 10वें संस्करण के ग्रुप बी की दोनों सेमीफाइनलिस्ट तय हो गई हैं. डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का सफर खत्म हो गया है. शनिवार को हुए मैच में न्यूजीलैंड इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बाहर हो गई है. इस ग्रुप से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टॉप-4 में पहुंच गए हैं।
3 खिलाड़ी रिटायर हुए
इंग्लैंड के हाथों इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड के तीन महान खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया. सोफी डिवाइन, सुजी बेट्स और ली ताहुहू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। न्यूजीलैंड इन तीनों दिग्गजों को जीत के साथ विदाई देना चाहता था, लेकिन इसके उलट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
मैच के बाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने रिटायर हुए तीनों खिलाड़ियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान सोफी डिवाइन, सुजी बेट्स और ली ताहुहू की आंखें नम थीं. तीनों महान खिलाड़ी भावुक थे.
यह भी पढ़ें- गेंदबाज या बल्लेबाज, बेलफास्ट में किसे मिलेगी ज्यादा मदद? पढ़ें IND vs IRE दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट
𝐄𝐧𝐝 𝐨𝐟 𝐚𝐧 𝐞𝐫𝐚 🥹
सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और ली ताहुहु एक साथ आखिरी बार मैदान से बाहर चले गए।
#T20WorldCup के स्टैंड से इतिहास देखें, टिकट यहां ➡️ https://t.co/8kyuNOXKdL pic.twitter.com/uKOvhpUPM9
– आईसीसी (@ICC) 27 जून, 2026
भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला आज
ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, लेकिन ग्रुप बी का फैसला आज होगा. आज साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत मैच है. ऑस्ट्रेलिया के 8 अंक, भारत और दक्षिण अफ्रीका के 6-6 अंक हैं।
यह भी पढ़ें- बदलाव, लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह…पूर्व क्रिकेटर ने IND vs IRE दूसरे टी20 के लिए चुनी प्लेइंग-11
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी तो अगर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हराकर 8 अंक तक पहुंच जाता है तो भी भारत का नेट रन रेट (+2.268) बेहतर है. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया जीतता है और दक्षिण अफ्रीका भी जीतता है, तो भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो जाएगा.






Leave a Reply