जो रूट ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में इतिहास रच दिया है. उन्होंने पूरी सीरीज में बिना कोई शतक लगाए 249 रन बनाए. इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये रही कि पूरी सीरीज में कोई भी भारतीय गेंदबाज रूट को आउट नहीं कर सका. इसके साथ ही उन्होंने एक वनडे सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर 388 रन बनाए. यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में लॉर्ड्स के मैदान पर बना सबसे बड़ा स्कोर है. जो रूट 48 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद लौटे.
जो रूट ने रचा इतिहास
जो रूट ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीन मैचों में कुल 249 रन बनाए. रूट ने एक वनडे सीरीज में बिना विकेट खोए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम था, जिन्होंने साल 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में बिना आउट हुए 248 रन बनाए थे।
भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज की बात करें तो जो रूट ने पहले मैच में 76 रन बनाए, दूसरे मैच में 99 रन बनाकर नाबाद लौटे और इंग्लैंड को 4 विकेट से जीत दिलाई. अब तीसरे वनडे में उन्होंने 74 रन बनाए. रूट तीनों पारियों में नॉट आउट रहे.
इस सीरीज में जो रूट के स्कोर: 76*, 99*, 74*
एक वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन (बिना कोई विकेट खोए)
- 249 रन – जो रूट (बनाम भारत)
- 248 रन – जोस बटलर (बनाम नीदरलैंड)
- 241 रन – रिकी पोंटिंग (बनाम न्यूजीलैंड)
जो रूट कमाल की फॉर्म में हैं. वह साल 2026 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। रूट ने इस साल सभी 6 वनडे पारियों में 50+ का स्कोर बनाया है। उन्होंने अब तक 6 वनडे पारियों में 248 की औसत से 496 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें:
वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बरार, लॉर्ड्स वनडे में हुई खूब पिटाई
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड; जानिए पूरा मामला






Leave a Reply