अमेरिका और ईरान के बीच मसला सुलझता नजर नहीं आ रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर टैक्स वसूली को लेकर उन्हें फर्जी खबर बताया है. उनके मुताबिक, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल, बीमा लागत या अन्य शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
ट्रंप ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को सूचित किया है कि ऐसी किसी भी फीस या आरोप से संबंधित रिपोर्ट ‘फर्जी खबर’ हैं और वास्तविकता से मेल नहीं खाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसके विपरीत कोई भी जानकारी सच साबित होती है तो चल रही बातचीत तुरंत खत्म कर दी जाएगी.
अपने बयान में ट्रंप ने यह भी दावा किया, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान को कोई पैसा नहीं दिया है, न ही उसका कोई फंड जारी किया गया है। कुछ फंड, जो अमेरिकी नियंत्रण में हैं, अमेरिकी किसानों और पशुपालकों को जारी किए जाएंगे ताकि वे मक्का, गेहूं, सोयाबीन और अन्य कृषि उत्पाद खरीद सकें।”
उन्होंने आगे कहा कि ईरान को खाद्य पदार्थों की जरूरत है और अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि आवश्यक खाद्य आपूर्ति विशेष रूप से अमेरिकी कृषि उत्पादों से की जाए।
संयुक्त बयान में ईरान-ओमान ने क्या कहा?
ईरान लगातार कहता रहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बरकरार रखेगा. मंगलवार को ईरान और ओमान ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों देश इस मार्ग के रखरखाव और जहाजों से सेवाओं के लिए ली जाने वाली फीस पर विचार करेंगे.
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने यूएई दौरे के दौरान कहा था कि किसी भी अंतिम समझौते के तहत अमेरिका ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलने की इजाजत नहीं देगा. उन्होंने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है. किसी भी देश को अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर टोल या शुल्क वसूलने की अनुमति नहीं है। मुझे यकीन है कि क्षेत्र के अन्य देश भी इससे सहमत होंगे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुआ विमान पाकिस्तान में घुस गया, इस्लामाबाद में मच गया हड़कंप, जानें आगे क्या हुआ






Leave a Reply