पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के परिसर पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पहले आत्मघाती हमला किया, जिसमें विस्फोट हुआ, जिसके बाद फायरिंग जारी है. अब तक स्थानीय प्रशासन ने 2 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.
गोलीबारी अभी भी जारी है. पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच झड़प जारी है. हमला रात करीब 8:10 बजे कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में रैंचर्स कराची ट्रांसपोर्ट के दफ्तर पर हुआ. सबसे पहले आतंकियों ने दफ्तर के मुख्य गेट पर जोरदार धमाका किया, जिसके तुरंत बाद पूरे इलाके में भारी गोलीबारी शुरू हो गई.
घायल अर्धसैनिक बल के जवान डॉव यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज (DUHS) भर्ती कराया गया है. फिलहाल आतंकी हमले में 2 जवानों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 6 जवानों को DUHS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 1 आतंकी की मौत की पुष्टि हो गई है, जिसने आत्मघाती हमले में खुद को उड़ा लिया था. 3-4 आतंकी अभी भी परिसर को घेरे हुए हैं और फायरिंग कर रहे हैं. जिस स्थान पर हमला हुआ, वहां रेंजर्स कार्यालय के साथ-साथ विश्वविद्यालय और मौसम विभाग भी स्थित है।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर में चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव, ‘फांसी दो, शाखाएं माफ करो’
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, भारी पुलिस बल की तैनाती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, उस इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. खबर लिखे जाने तक फायरिंग लगातार जारी है. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने एक घर के हवाले से बताया है कि सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. पाकिस्तान रेंजर्स अक्सर कानून-व्यवस्था और आतंकवादी गतिविधियों के विरोध में कराची में तैनात रहते हैं। इस कारण गुलिस्तान-ए-जौहर स्थित रेंजर्स के मुख्यालय को उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र माना जाता है।
सिंध पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिस परिसर पर आतंकवादी हमला हुआ, वह अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स का परिसर है। इसके अलावा मरने वाले जवान भी पाकिस्तानी रेंजर्स के हैं.
दोनों परिसर करीब होने के कारण पहले स्थानीय प्रशासन ने जानकारी दी थी कि हमला फ्रंटियर कोर परिसर पर हुआ है, लेकिन अब सिंध पुलिस ने सफाई दी है.
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचा लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह? वीडियो वायरल हो रहा है






Leave a Reply