News4Life

Life Changing News & Views

कश्मीरियों के प्रदर्शन से डरे मुनीर और शरीफ, पाकिस्तानी सरकार ने 150 लोगों को घोषित किया आतंकी

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में पिछले 11 दिनों से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ कश्मीरी सड़कों पर हैं। ऐसे में अब पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार ने इस विरोध को कुचलने के लिए नई रणनीति बनाई है. पाकिस्तानी सरकार ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों और प्रदर्शन में शामिल 150 लोगों को आतंकवादी घोषित कर दिया है.

रावलकोट के ईदगाह मैदान में लगातार 11वें दिन 60 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ अपनी जान के खतरे को लेकर जुटी हुई है और लगातार पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगा रही है. इस विरोध से घबराकर पीओजेके की कठपुतली सरकार ने एक साथ अधिसूचना जारी कर शेड्यूल 4 के तहत 150 लोगों को आतंकवादी घोषित कर दिया है.

इससे पहले पाकिस्तानी सरकार और सेना ने शुरुआत में ही विरोध को कुचलने के लिए अवामी एक्शन कमेटी को आतंकवादी घोषित कर दिया था. विरोध प्रदर्शन के प्रमुख आयोजकों में शौकत नवाज़ मीर, उमर नज़ीर, ख्वाजा मेहरान और बिलाल खान भी शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों को जनता का समर्थन
अवामी एक्शन कमेटी के मुताबिक रावलकोटे के आसपास शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं. संगठन का कहना है कि प्रदर्शनकारी अपनी बुनियादी मांगों और अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहे हैं. लगातार पाबंदियों और प्रशासनिक दबाव के बावजूद आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा है. प्रदर्शनकारियों का यह भी दावा है कि उन्हें लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है.

विरोध स्थलों पर खड़े प्रदर्शनकारी
इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने नीलम घाटी से रावलकोट पहुंच रहे प्रदर्शनकारियों के काफिले के खिलाफ कार्रवाई की. हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अवामी एक्शन कमेटी का दावा है कि गिरफ्तारी, दबाव और सुरक्षा कार्रवाई के जरिए आंदोलन को रोकने की कोशिश की जा रही है. इसके बावजूद प्रदर्शन स्थलों पर लोगों की मौजूदगी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें

ABP एक्सक्लूसिव: पानी पर पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा, यूरोप में बैठकर दुनिया के सामने रोया सिंधु संधि का रोना, उजागर किया हर झूठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *