केंद्र में प्रतिनियुक्त तेजस्वी यादव के उप सचिव प्रीतम कुमार NHIDCL में उप महाप्रबंधक बने.

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने की अधिसूचना जारी कर दी है. वह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत एनएचआईडीसीएल में उप महाप्रबंधक (एचआर और एडमिन) के रूप में काम करेंगे। आदेश पत्र बीते बुधवार (जुलाई 08, 2026) को जारी किया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उप सचिव के पद पर कार्यरत थे. उन्हें केंद्र सरकार के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड, नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि प्रीतम कुमार की सेवाएं औपचारिक रूप से एनएचआईडीसीएल को सौंप दी गई हैं। इसके साथ ही अधिसूचना जारी होने की तिथि से उन्हें वर्तमान पद से मुक्त कर दिया गया है, ताकि वे नयी जिम्मेदारी संभाल सकें.

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा के पास कार-बाइक, सोना-चांदी, कितनी संपत्ति? 10वीं तक शिक्षा

प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केन्द्र पर नियुक्त किया गया

एनएचआईडीसीएल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम है, जो देश के दूरदराज और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण और विकास का कार्य करता है। मानव संसाधन एवं प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर प्रीतम कुमार की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना बिहार के राज्यपाल के आदेश से जारी की गयी है. इस अधिसूचना पर सरकार के उप सचिव राजीव रंजन दास के हस्ताक्षर हैं. प्रशासनिक हलकों में इसे अहम प्रतिनियुक्ति माना जा रहा है. माना जा रहा है कि प्रीतम कुमार अपनी नई जिम्मेदारी में बिहार प्रशासनिक सेवा में मिले अनुभव का लाभ उठाएंगे, वहीं केंद्र सरकार की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के प्रशासनिक प्रबंधन में भी उनकी भूमिका अहम होगी.

यह भी पढ़ें- Ration Card: बिहार में बनेंगे एक करोड़ नये राशन कार्ड, सीएम सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *