कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज से शुरू हो रहे हैं, जिसकी मेजबानी ग्लासगो कर रहा है। पहले ही दिन भारतीय खेमे को झटका लगा है, जूडो स्टार अरुण कुमार डोप टेस्ट में फेल होने के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं. भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) द्वारा की गई डोपिंग जांच के बाद अरुण को इस आयोजन से अपना नाम वापस लेना पड़ा।
अरुण कुमार 73 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेने वाले थे और भारत को उनसे जूडो में पदक की उम्मीद थी. इस बीच, भारतीय जूडो महासंघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि अरुण कुमार पदक के बड़े दावेदार थे, दुर्भाग्य से अब भारतीय महासंघ उनके प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं करेगा। इसके चलते कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों की संख्या 125 से घटकर 124 रह गई है.
पिछले कुछ सालों में अरुण ने जूडो में भारत का नाम काफी रोशन किया है. उन्होंने 2023 मकाऊ जूनियर एशियाई कप में स्वर्ण पदक और फिर 2025 ताइपे एशियाई ओपन में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का झंडा फहराया। इसके अलावा उन्होंने हांगकांग एशियन ओपन में भी कांस्य पदक जीता था.
इसी साल अरुण कुमार ने ताशकंद ग्रैंड स्लैम में सातवां स्थान हासिल किया था, जिसके बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया था. आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए कुल 126 एथलीटों को हरी झंडी मिली थी, लेकिन अरुण कुमार समेत अन्य एथलीट भी डोपिंग के दोषी पाए गए, जिसके बाद एथलीटों की संख्या घटकर 124 रह गई है.
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स आज यानी 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और 2 अगस्त तक चलेंगे. आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से हॉकी, बैडमिंटन और कुश्ती जैसे खेलों को हटा दिया गया था। पहले ये खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने थे, लेकिन 2023 में विक्टोरिया ने मेजबानी से नाम वापस ले लिया था। ग्लासगो ने अप्रैल 2024 में मेजबानी की जिम्मेदारी संभाली और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए कम समय के कारण खेलों की संख्या घटकर सिर्फ 10 रह गई।
यह भी पढ़ें:
2 साल बाद वापसी, 149 की स्पीड… मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पुनिया, बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी.






Leave a Reply