बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार (10 जुलाई) दोपहर 12 बजे लोक सेवक आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए की बैठक बुलाई है. सीएम सम्राट चौधरी ने सभी सहयोगी दलों जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास (LJP R), हमारा आम दल (HAM) और राष्ट्रीय लोक मंच (RLM) के नेताओं को आमंत्रित किया है. बैठक करीब 2 घंटे तक चलेगी.
इस बैठक में एनडीए के सभी पांच सहयोगी दलों के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है. इसके साथ ही बैठक में बिहार सरकार के सभी मंत्री और एनडीए के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा के पास कार-बाइक, सोना-चांदी, कितनी संपत्ति? 10वीं तक शिक्षा
सीएम सम्राट पहली बार सभी से एक साथ चर्चा करेंगे
आपको बता दें कि यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक साथ सभी सहयोगी दलों के जिला स्तरीय संगठनात्मक नेतृत्व से संवाद करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में जिलों की राजनीतिक स्थिति, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जन सरोकार के मुद्दों और गठबंधन के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों की भी जानकारी ली जाएगी।
बांकीपुर उपचुनाव पर चर्चा संभव
सूत्रों की मानें तो सीएम सम्राट को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया जा सकता है. इतना ही नहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा संभव है. आगे की रणनीति भी बनायी जायेगी. घटक दलों के बीच एकजुटता दिखाने की कोशिश होगी.
निचले स्तर पर आपसी समन्वय सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा और सरकार के कामकाज पर भी चर्चा होगी. बैठक में सरकार के कामकाज पर जमीनी फीडबैक लिया जाएगा और संगठन के सुझाव सुने जाएंगे. हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सरकार और संगठन के विकास कार्यों के समन्वय और समीक्षा पर केंद्रित बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के उप सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, प्रीतम कुमार बने NHIDCL में उप महाप्रबंधक






Leave a Reply