बीसीसीआई ने टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड टी20 सीरीज में करारी हार के बाद बीसीसीआई अलर्ट मोड में आ गई है और भारतीय बोर्ड ने इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद समीक्षा करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की मौजूदगी में समीक्षा बैठक होगी, जिसमें कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर से हार का कारण पूछा जाएगा.
बताया जा रहा है कि आयरलैंड और फिर इंग्लैंड से मिली हार के बाद बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी काफी नाराज हैं और वे जानना चाहते हैं कि विश्व चैंपियन टीम को ब्रिटेन दौरे पर क्यों झुकना पड़ा. सूत्र बता रहे हैं कि इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद टीम इंडिया से जुड़े एक कोच भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले सकते हैं.
सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य जा सकता है
एक सूत्र ने यह भी बताया है कि सपोर्ट स्टाफ से जुड़ा एक कोच टीम इंडिया को छोड़कर आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ सकता है. टीम इंडिया के मौजूदा स्टाफ की बात करें तो मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, सहायक कोच रेयान टेन डोशेट, स्पिन कोच साईराज बहुतुले, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और फील्डिंग कोच टी दिलीप शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- नंबर 1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली चेतावनी
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैदान सपोर्ट स्टाफ के लिए अच्छे नहीं रहे हैं, यहां हारने के बाद कुर्सी बचाना मुश्किल हो जाता है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में हार के बाद तत्कालीन बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को बर्खास्त कर दिया गया था और तब सूत्रों ने दावा किया था कि सेमीफाइनल में धोनी को नीचे बल्लेबाजी कराने का फैसला बांगड़ ने ही लिया था.
यह भी पढ़ें- क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बीसीसीआई कार्रवाई करेगा या सिर्फ लीपापोती करेगा
वहीं 2024-25 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद बैटिंग कोच अभिषेक नायर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अब सवाल ये है कि क्या इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है? समीक्षा बैठक के नाम पर लीपापोती की जायेगी.






Leave a Reply