न्यूजीलैंड ने ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 160 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. इस जीत के साथ कीवी टीम ने पहली बार अनोखे अंदाज में सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया. न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने पहली पारी में और डेरिल मिशेल ने दूसरी पारी में शतक जड़े. इन तीनों के शतकों की बदौलत टीम बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 438 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 354 रन पर सिमट गई. फिर न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 288 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने 373 रनों का लक्ष्य रखा. पीछा करते हुए बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड 212 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है कि न्यूजीलैंड ने पहला मैच हारने के बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जीती है। इस तरह यह मैच कीवी टीम के लिए ऐतिहासिक रहा.
लैथम, कॉनवे और मिशेल के शतक
पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करने वाले टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने शतक लगाए। कॉनवे ने 22 चौके और 3 छक्के लगाकर 157 रन बनाए. लैथम ने 15 चौकों की मदद से 151 रन बनाए. दूसरी पारी में डेरिल मिशेल ने 10 चौके और 1 छक्का लगाकर 100 रन बनाए. इस पारी के लिए मिशेल को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
न्यूज़ीलैंड को लगातार दूसरी बार हार मिली
2015 के बाद से इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर 23 सीरीज खेली हैं, जिनमें से 14 में जीत हासिल की है। 7 बराबरी पर छूटा. 2 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. दोनों बार न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया. 2026 की इस सीरीज से पहले 2021 में खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इस तरह घरेलू धरती पर कीवी टीम इंग्लैंड पर हावी रही.
यह भी पढ़ें: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालीफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह






Leave a Reply