क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडर का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह करीब दो हफ्ते में अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। सोबर्स को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1954-1973 तक वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला।

क्रिकेट के खेल में एकदिवसीय प्रारूप के लोकप्रिय होने से पहले, सर गारफील्ड सोबर्स का टेस्ट प्रारूप में दबदबा हुआ करता था। उन्होंने अपने वनडे करियर में केवल एक ही मैच खेला, लेकिन टेस्ट में 8 हजार से ज्यादा रन और 235 विकेट लिए।

सर गारफील्ड सोबर्स का जन्म 28 जुलाई 1936 को कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस में हुआ था। उनकी खासियत यह थी कि वह 3 अलग-अलग तरह से गेंदबाजी कर सकते थे। उन्होंने बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी, बाएं हाथ से ऑफ स्पिन और बाएं हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी भी की।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सर गारफील्ड सोबर्स के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और उनके लिए शोक संदेश भी लिखा.

17 साल की उम्र में डेब्यू किया

सर गारफील्ड सोबर्स ने महज 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. साल 1954 में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में बल्ले से 40 रन बनाए थे और पहली पारी में 4 विकेट लिए थे. दूसरी पारी में वह सिर्फ एक ओवर ही फेंक सके. इंग्लैंड ने वह मैच 9 विकेट से जीता था. अपने 93 मैचों के टेस्ट करियर में उन्होंने 8032 रन बनाए और गेंदबाजी में 235 विकेट लिए। उन्होंने वनडे में सिर्फ एक मैच खेला, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

रोहित का आखिरी मैच! चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे खतरनाक गेंदबाज! आखिरी वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

2026 के अंत से पहले संन्यास ले सकते हैं ये 4 भारतीय क्रिकेटर, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *