खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. ईरान पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया क्योंकि अमेरिका अच्छा है. उनका बयान ऐसे वक्त आया है जब खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान में लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है.
माउंट रशमोर को लेकर ट्रंप का तंज
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता वर्ष समारोह के तहत साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया अमेरिका-ईरान संघर्ष का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘हमने ईरान को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया. अब वे समझौता करने को बेताब हैं. हमने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह की छुट्टी दी क्योंकि हम अच्छे हैं।’
ईरान में शुरू हुआ सप्ताह भर का अंतिम संस्कार
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के सम्मान में एक सप्ताह तक चलने वाला राजकीय अंतिम संस्कार शुरू हो गया है. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, बस खाई में गिरने से 40 यात्रियों की मौत, कई घायल
28 फरवरी को हुई थी मौत
ईरान के मुताबिक, 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले के दौरान खामेनेई की मौत हो गई थी. इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए थे, जिनमें उनकी बेटी, दामाद, भतीजी और बहू भी शामिल थीं.
युद्ध के कारण अंतिम संस्कार स्थगित कर दिया गया था
इस्लामिक परंपरा के अनुसार, किसी व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर दफनाया जाता है, लेकिन युद्ध और सुरक्षा कारणों से खामेनेई का अंतिम संस्कार स्थगित कर दिया गया था। पिछले महीने युद्धविराम लागू होने के बाद, ईरानी प्रशासन ने अंतिम संस्कार का कार्यक्रम निर्धारित किया।






Leave a Reply